24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आयोजित रथयात्रा शनिवार दोपहर में नगर के पेट्रोल पंप के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची, जहां विधायक शंकरलाल डेचा की उपस्थिति में न.पा. अध्यक्ष सहित करीब पच्चीस से तीस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कहीं भी कोई आम नागरिक नजर नहीं आया। लोगों में रथयात्रा को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा, यह फ्लॉप शो सा लग रहा है।रथयात्रा के पहुंचने पर विधायक शंकरलाल डेचा का न.पा. अध्यक्ष आशीष गांधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक डेचा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया। रथ के सागवाड़ा पहुंचने पर जनता में वर्तमान भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर निकाली गई रथयात्रा के प्रति कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। रथ के पास भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ही उपस्थित रहे, कोई भी आम जनता उपस्थित नहीं रही। जनता में सरकार के विकास को लेकर निकाली गई रथयात्रा के प्रति कोई उत्साह नजर नहीं आया, आम जनता रथ के पास नहीं पहुंची।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगरपालिका के पार्षद एवं नगर मंडल के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ओबरी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जी पंवार, युवा नेता नयन कटारा, नगर मंडल महामंत्री के. पी. सिंह, राधाकृष्ण, जगदीश मोची, कांतिलाल खटीक, पार्षद हरीश सोमपुरा, आशा प्रकाश खटीक, संजय जैन, मनोज कंसारा, करण हरिजन, पूर्व पार्षद नानालाल, मांगीलाल, भावेश माली, धुलजी यादव, भगवान सेवक, रामू सेवक एवं पार्टी के दायित्ववान कार्यकर्ता व पालिका कर्मचारी रोशन व्यास, हित सोमपुरा, दिलीप पाटीदार, निलेश पाटीदार, सिद्धार्थ शर्मा सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पुलिस ने निकाला नगर में रूट मार्च कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दिया संदेश