आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मास के तहत धर्म, भक्ति और ज्ञान का समागम 24 News Update उदयपुर, 11 जुलाई। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन मंदिर में इन दिनों श्री जैन श्वेतांबर महासभा के तत्वावधान में आयोजित चातुर्मास के अंतर्गत धर्म, साधना और ज्ञान की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है। यहां आचार्य श्रीमद विजय कल्पतरु सूरीश्वर महाराज की आज्ञावर्तिनी वात्सल्यवारिधि साध्वी जीतप्रज्ञा श्रीजी की शिष्या साध्वी जयदर्शिता श्रीजी सहित जिनरसा, जिनदर्शिता और जिनमुद्रा श्रीजी आदि साध्वीवृंद का चातुर्मास चल रहा है।पूजा-अर्चना और आध्यात्मिक संवादमहासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि शुक्रवार सुबह आत्म वल्लभ सभागार में साध्वीवृंद के सान्निध्य में अष्टप्रकार की पूजा-अर्चना, ज्ञान-भक्ति पूजन तथा जैन ग्रंथों की पूजा सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने इसमें भाग लिया।मन की ताकत से बदल सकते हैं जीवन के अनुभवधर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी जयदर्शिता श्रीजी ने कहा कि कर्मबंधन के चार प्रमुख कारण होते हैं—मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योग। मिथ्यात्व यानी भगवान की आज्ञा में संदेह करना, अविरति यानी जीवन में किसी नियम का अभाव, कषाय यानी भीतर की आग और योग यानी चंचलता।उन्होंने कहा कि “जिसका मन कमजोर है, वह दुखी है और जिसका मन और भी कमजोर है, वह अत्यधिक दुखी है। सुख-दुख का कोई बाहरी कारण नहीं, इसका मूल आधार हमारा मन ही है।”उन्होंने आगे कहा कि यदि मन पावरफुल हो तो दुख में भी संतुलन बना रहता है और अगर मन दुर्बल है तो छोटी बात भी भारी लगती है। इसलिए मन को मजबूत बनाना आत्मिक विकास की दिशा में पहला कदम है। प्रवचन के बाद साध्वीवृंद के निर्देशन में धार्मिक संगीत के साथ म्यूजिकल खेल भी आयोजित किए गए, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रमुख श्रद्धालु रहे उपस्थितइस अवसर पर कुलदीप नाहर, भोपाल सिंह नाहर, राजेन्द्र जवेरिया, प्रकाश नागोरी, दिनेश बापना, अभय नलवाया, चतर सिंह पामेच, गोवर्धन सिंह बोल्या, सतीश कच्छारा, दिनेश भण्डारी, रविंद्र बापना, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अहंकार के नाश के लिए अर्हम् की साधना अनिवार्य : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज आयड़ जैन मंदिर में आचार्य शांति सागर महाराज का 32 प्रकार के रसों से किया महा अभिषेक