Advertisements
24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और डीपीसी को लेकर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का 12 मई को प्रदेश के उपखंड मुख्यालयों एवं 15 मई को जिला मुख्यालयों पर होने वाला धरना प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि देश की वर्तमान परिस्थितियों एवं भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव को देखते हुए राष्ट्रहित में संगठन ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की दो सुत्री मांगों को लेकर पूर्व में निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। देश और प्रदेश की परिस्थितियों के सामान्य होते ही संगठन तृतीय श्रेणी शिक्षकों की प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष उठाएंगे।

