Site icon 24 News Update

फतहसागर झील में छलांग लगाने वाले की सूर्य प्रकाश मेनारिया के रूप में हुई पहचान

Advertisements

24 News Update उदयपुर . उदयपुर की फतहसागर झील की पाल पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बाइक और मोबाइल किनारे रखकर झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया तथा अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। बचाव दल में वाहन चालक मोहन सिंह राणावत, गोताखोर हितेश सोलंकी, विक्रम सिंह सरदार, धर्मेंद्र यादव, विनोद डांगी, मनीष सेन, कपिल सालवी, मनोज जी सी, प्रवीण सिंह राठौड़, भवानी शंकर वाल्मीकि और बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया शामिल रहे। मृतक की पहचान सूर्य प्रकाश मेनारिया पुत्र उदय लाल मेनारिया निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version