24 News Update उदयपुर। उदयपुर की सुंदरता और शांति के प्रतीक फतेहसागर झील मंगलवार शाम उस वक्त एक दर्दनाक हादसे का गवाह बनी, जब एक अज्ञात युवक ने झील में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना शाम करीब 7 बजे की है, जब फिश एक्वेरियम के सामने एक व्यक्ति को झील में छलांग लगाते देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्परता दिखाई और नागरिक सुरक्षा विभाग को सूचित किया गया। विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासी मुकेश वैष्णव के सहयोग से केवल 5 मिनट की कठिन मशक्कत में युवक के शव को बाहर निकाला गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वाहन चालक सुरेश सालवी, गोताखोर मनोज, भवानी शंकर वाल्मीकि, विष्णु राठौड़ जैसे जांबाज सदस्य शामिल रहे, जिन्होंने समय की गंभीरता को समझते हुए पूरी निष्ठा से काम किया। शव को अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है, जहां अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। उसका नाम सागर है व जन्मतिथि 5 अक्टूबर 1994 है। वह द्वारा हजारी सेक्टर तीन हाउसिंग बोर्ड ब्यावर अजमेर के रूप में हुई।
फतेहसागर झील में छलांग लगाकर ‘सागर’ ने दी जान, 5 मिनट की मशक्कत में निकाला गया शव

Advertisements
