24 News Update उदयपुर. रिटायर्ड वन अधिकारियों के समूह ग्रीन सेवियर उदयपुर की मासिक बैठक आज अरण्य कुटीर में संपन्न हुई। बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान प्रस्तावित वानिकी कार्यों तथा वृक्षारोपण की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। समूह ने इस वर्ष भी स्थल चयन कर वृक्षारोपण का संकल्प लिया।
बैठक में रिटायर्ड सीसीएफ राहुल भटनागर, इंद्रपाल माथारू, आर. के. सिंह, ओ. पी. शर्मा, सुहेल मजबूर, वी. एस. राणा, बृजपाल सिंह, एस. एस. चौहान, एस. एन. सिंह, केसर सिंह, फतेह सिंह, दलपत सिंह, आर. एस. चौहान, ओंकारलाल मेनारिया, लायक अली और डॉ. सतीश शर्मा ने भाग लिया।
बैठक का प्रमुख आकर्षण डॉ. सतीश शर्मा की 16वीं नई पुस्तक ‘वन क्षेत्र में आग प्रबंधन’ रही, जिस पर गहन चर्चा हुई। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस पुस्तक में जंगल में आग की बनावट, पहाड़ी क्षेत्रों में आग के प्रसार का विज्ञान, आग प्रिय पौधों की विशेषता, वन्य जीवों व वनस्पतियों पर आग का प्रभाव, परंपरागत और आधुनिक आग नियंत्रण विधियों सहित अनेक पहलुओं को विस्तार से समाहित किया गया है।
पुस्तक में आग के पौधशाला, प्लांटेशन, चरागाहों एवं वनों में प्रभाव, घाटियों व चोटियों पर आग के असर और स्थलीय व समुद्री हवाओं की भूमिका का भी विश्लेषण किया गया है। डॉ. शर्मा द्वारा प्रस्तुत इन तथ्यों की सभी सदस्यों ने सराहना की और पुस्तक के प्रकाशन पर उन्हें बधाई दी।
बैठक का समापन वृक्षारोपण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.