Advertisements
24 News Update उदयपुर। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 23 से 30 मार्च तक चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को सूचना केंद्र उदयपुर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सूचना केंद्र के स्टाफ के साथ-साथ लाइब्रेरी में आने वाले पाठकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन कर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्र का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया।

