—विश्व की पांच ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने वाली उदयपुर की बेटी का शहर ​ने किया अभिनंदन

—भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लौटे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने दी युगानुकूल कर्तव्य निर्वहन की सीख

—सुकृत न्यास का आयोजन

24 News Update उदयपुर, 25 अगस्त। एक माउंटेन हर व्यक्ति के भीतर होता है, यदि उसे हम जीत लेते हैं तो दुनिया की कोई भी चुनौती हम जीत सकते हैं।

यह बात विश्व की पांच ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने वाली उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल ने मंगलवार को सुकृत ​न्यास की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। ओकेजन गार्डन के सामने स्थि​त होटल योइस में आयोजित समारोह में मनस्वी ने कहा कि पढ़ाई और खेल में संतुलन जरूरी है और हर स्थिति में हौसला बनाए रखना आवश्यक है। मनस्वी ने अपने माता—पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मनस्वी को कभी उसके भाइयों से कमतर नहीं समझा। मनस्वी ने इस उपलब्धि के सफर में आई बाधाओं से मुकाबले के लिए भारत सहित विभिन्न देशों की एम्बेसी का भी आभार व्यक्त किया।

समारोह में मनस्वी के पिता टी.आर. अग्रवाल ने जेन—जी को ऊर्जा से भरपूर पीढ़ी बताते हुए कहा कि यदि सही दिशा मिले तो जेन—जी कई कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। माता सरोज ने भी बच्चों को छूट के साथ संस्कारों की बंदिशें सिखाने की बात कही और कहा कि यह हर माता—पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों को अपने भारतीय संस्कारों की शिक्षा दें।

मनस्वी का अभिनंदन करते हुए उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि उदयपुर की बेटी ने राजस्थान की सभी बेटियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी से युगानुकूल कर्तव्यों का निर्धारण करने की जरूरत का जिक्र करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी तकनीकी की दुनिया में पुरानी पीढ़ी से कहीं आगे है। नई पीढ़ी से भी हम कई बातें सीख सकते हैं। उन्होंने उपस्थित गणमान्यजन से कहा कि एक छोटा सा विचार भी आगे जाकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर बन सकता है, इसलिए अपने शहर, अपने राज्य, अपने देश के सर्वतोमुखी विकास के लिए विचार मंथन नियमित होना चाहिए और अपनी भावनाओं को प्रकट करते रहना चाहिए।

सुकृत न्यास के अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि मनस्वी व उनके माता—पिता का अभिनंदन लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष सीमा पारीख, महिलाओं के स्वावलम्बन के क्षेत्र में कार्यरत उपासना दशोत्तर, सुकृत न्यास की कोषाध्यक्ष अनिता जोशी, डॉ. रजनी पी रावत, एमडीएस स्कूल के संस्थापक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी सहित मंचासीन अतिथियों ने अभिनंदन किया। इसके बाद प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना, डीपीएस के गोविन्द अग्रवाल, पूर्व आरएएस अधिकारी एसएन लाठी, वात्सल्य सेवा समिति के प्रकाश अग्रवाल, उदयपुर सिटीजन सोसायटी के अध्यक्ष क्षितिज कुम्भट सहित शहर से आए गणमान्यजनों व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी मनस्वी का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लौटे सांसद डॉ. रावत का अभिनंदन सुकृत न्यास के वरिष्ठ सदस्य ब्रजमोहन भाटी, लघु उद्योग भारती की महानगर इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, होटल व्यवसायी योगेश कुमावत, राजेश अग्रवाल, वल्लभनगर पूर्व भाजपा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला सहित कई गणमान्यजनों ने किया। मंच पर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

प्रथम पूज्य भगवान गजानन महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मनोज जोशी ने किया। आभार न्यास के महासचिव डॉ. विवेक भटनागर ने व्यक्त किया। संचालन कौशल मूंदड़ा ने किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading