उदयपुर। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन की ओर से खांजीपीर और आयड़ क्षेत्र को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राठौड़ ने बयान की निंदा करते हुए इसे उदयपुर शहर की जनता का अपमान बताया। राठौड़ ने कहा कि उदयपुर लंबे समय से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है। ऐसे में शहर के किसी क्षेत्र को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि सामाजिक सद्भाव के लिए भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस प्रकार की भाषा के बजाय शहर के विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और आमजन की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि खांजीपीर और आयड़ में रहने वाले लोग भी उदयपुर के उतने ही सम्मानित नागरिक हैं, जितने शहर के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग। किसी क्षेत्र को अपराधियों की शरणस्थली बताकर वहां निवास करने वाले हजारों लोगों की छवि पर सवाल उठाना जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। अपराध के आंकड़े हैं तो सार्वजनिक करें फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि यदि विधायक ताराचंद जैन के पास किसी क्षेत्र में पिछले दस वर्षों के दौरान अपराध में 25 प्रतिशत से संबंधित आंकड़े हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से आधिकारिक और प्रमाणित आंकड़े सामने रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंच से बिना प्रमाण किसी पूरे क्षेत्र पर आरोप लगाकर उसे बदनाम करना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा नेताओं से चुनावी लाभ के लिए धर्म, समुदाय और क्षेत्र के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने वाली बयानबाजी से बचने की अपील की। राठौड़ के अनुसार उदयपुर की जनता शहर में विकास, रोजगार, शांति और बेहतर कानून-व्यवस्था चाहती है, न कि विभाजनकारी राजनीति। बयान वापस लेकर माफी मांगने की मांग राठौड़ ने शहर विधायक ताराचंद जैन से अपने बयान को लेकर उदयपुर की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में शहर के किसी मोहल्ले, क्षेत्र या समुदाय के प्रति अपमानजनक अथवा आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उदयपुर की सामाजिक एकता, भाईचारे और गंगा-जमुनी संस्कृति को कमजोर करने वाले किसी भी बयान या प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बारावफात जुलूस को लेकर उदयपुर में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद