उदयपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित दीपावली मेला 2026 के शुभारंभ से पहले महापौर पारस सिंघवी ने मंगलवार देर रात तक मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रात में ही पूरी कर ली जाएं, ताकि बुधवार को मेले के शुभारंभ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और शहरवासियों व पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। निरीक्षण के दौरान निगम पार्षद विजय आहूजा, महेश पुरी गोस्वामी और अधिशासी अभियंता रितेश पाटीदार भी मौजूद रहे। महापौर ने मेला परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, आवागमन और सुरक्षा सहित सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने पर जोर दिया। महापौर ने कहा कि दीपावली मेला उदयपुर की प्रमुख पहचान है। इसमें शहरवासियों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शुभारंभ के समय किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महापौर ने स्कूटर लेकर किया पार्किंग का औचक निरीक्षण, ज्यादा वसूली पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश हाथों में मेहंदी, कलाइयों में लाख की चूडिय़ां, पति की दीर्घायु की कामना के साथ करवा चौथ उत्सव का आयोजन