कैट विमेन विंग उदयपुर की 32वीं बिजऩेस विजिट एवं करवा चौथ सेलिब्रेशन स्वर्णा सिल्वर में आयोजित परंपरा और महिला उद्यमिता के रंग में 150 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग उदयपुर, 28 अक्टूबर। महिला सशक्तिकरण के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को सहेजने का संदेश देते हुए कैट विमेन विंग उदयपुर की 32वीं बिजनेस विजिट एवं करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन स्वर्णा सिल्वर में किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि हाथों में सजी मेहंदी, कलाइयों में मेवाड़ की पारंपरिक लाख की चूडिय़ां और सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने करवा चौथ के उल्लास को जीवंत कर दिया। पूरा आयोजन प्रेम, सौंदर्य, भारतीय परंपरा और महिला उद्यमिता के रंगों से सराबोर रहा। कैट की राष्ट्रीय सह सचिव, कैट नेशनल विमेन विंग की राष्ट्रीय संयोजक एवं कैट विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने कहा कि उदयपुर में कैट विमेन विंग की 450 से अधिक सदस्याएं अपने आत्मविश्वास, मेहनत और प्रतिभा के बल पर व्यवसाय के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना रही हैं। महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को भी सहेजकर रखना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन संस्कारों का महत्व सदैव बना रहना चाहिए। करवा चौथ भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।स्वर्णा सिल्वर की निदेशक, कैट विमेन विंग की सचिव एवं डिविजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. सोनू जैन के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर करवा चौथ की परंपराओं को साकार किया। महिलाओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई और मेवाड़ की पारंपरिक लाख की चूडिय़ां पहनकर अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में चांदी के आकर्षक उपहारों के माध्यम से भी महिलाओं को शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर डॉ. सोनू जैन ने स्वर्णा सिल्वर के व्यवसाय और उसकी विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह पीढिय़ों से संचालित पारिवारिक व्यवसाय है। यहां चांदी की छोटी-छोटी उपयोगी वस्तुओं से लेकर आकर्षक फर्नीचर तक की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी के आभूषणों और उपहारों का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है। स्वर्णा सिल्वर में चांदी की ज्वेलरी, फर्नीचर, उपहार सामग्री, चांदी के सिक्के एवं नोट सहित अनेक आकर्षक उत्पाद उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में महिला सदस्यों के लिए विशेष छूट और ऑफर भी रखे गए, जिससे बिजनेस विजिट के साथ खरीदारी का अनुभव भी यादगार बन गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोनू जैन का सम्मान रुकसाना साबुनवाला, साक्षी भट्ट, चयनिका गलुंडिया, नयना जैन, अनीता भानावत एवं शानू लोढ़ा ने किया। आयोजन में 150 से अधिक महिला सदस्यों की सहभागिता रही। कैट विमेन विंग उदयपुर का यह आयोजन महिला उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़ने, स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावली मेले की तैयारियों का महापौर ने देर रात तक लिया जायजा, रात में ही सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अनूठी पहल, पुला विद्यालय को भेंट किए 30 सेट बेंच-डेस्क