24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गांधियों का मंदिर में शुक्रवार को आषाढ़ी अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आठ दिवसीय नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान का आयोजन हुआ।
विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद उर्फ विरल पगारिया के सान्निध्य में प्रवीण चिराग धनपाल सेठ व श्रद्धालुओं द्वारा शांतिनाथ भगवान, नंदीश्वर भगवान एवं चौबीसी भगवान की प्रतिमाओं को पाण्डूक शिला पर स्थापित कर पंचामृत अभिषेक किया गया।
इसके बाद यजमान परिवार ने प्रतिष्ठाचार्य के मंत्रोच्चारण के साथ आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा की। महिला मंडल ने देव शास्त्र गुरु पूजा व आदिनाथ पूजा के बाद अष्ट द्रव्य व श्रीफल युक्त विधान मंडल पर अर्घ समर्पित किए। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.