24 News Update उदयपुर। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेशवासियों को गुजरात सहित देशभर के विभिन्न अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का शक्ति नगर व्यापार मंडल की ओर से समारोहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।व्यापार मंडल के महासचिव जितेंद्र कालरा ने बताया कि शक्ति नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद डॉ. रावत को उपरना, शॉल, पाग पहनाकर, मोमेंट व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश माधवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोवर्धन राठौर, कमलेश राजानी, दिनेश इसरानी, नरेंद्र मुंडानिया, राकेश राठौड, निखिल साहू, यश पुरोहित, वैभव जैन, पूर्व पार्षद विजय आहुजा, सविना सब्जी मंडी अध्यक्ष मुकेश खिलवानी सहित अनेक पदाधिकारी व व्यापारीगण मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के सतत प्रयासों से आयुष्मान भारत योजना का लाभ राजस्थान के साथ-साथ गुजरात व अन्य राज्यों में भी प्रदेशवासियों को मिल सका है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंतर्राज्यीय स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की पहल उनकी दूरदर्शिता, जनसेवा भावना और संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।अभिनंदन पत्र में कहा गया कि सांसद के प्रयासों से असंख्य परिवारों को राज्य से बाहर भी समय पर, सम्मानजनक और निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिली है, जो “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करती है। कार्यक्रम का मंच संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया, जबकि अंत में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने अतिथियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद खेल महोत्सव का कल होगा समापन, प्रधानमंत्री भी खिलाडियों से करेंगे लाइव संवाद कांग्रेस का मोर्या बोल गया, नेता जेल गया