24 News Update डूंगरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से एसपी मनीष कुमार ने सोमवार देर शाम व्यापक स्तर पर तबादलों की सूची जारी की। आदेश में 15 निरीक्षक (CI) और 1 उपनिरीक्षक (SI) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिले की पुलिस लाइनअप में यह इस वर्ष का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। उदयपुर से आए अजय सिंह राव को मिली कोतवाली की कमान मुख्य बदलावों में उदयपुर से स्थानांतरित होकर आए अनुभवी अधिकारी अजय सिंह राव को डूंगरपुर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। राव पूर्व में जिले के कई इलाकों में तैनात रह चुके हैं, ऐसे में स्थानीय आपराधिक ढांचे और भूगोल की उनकी समझ नई जिम्मेदारी में अहम साबित होगी।वर्तमान कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह को सदर थाना स्थानांतरित किया गया है, जिसे शहर की कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। जिले भर में थानों की जिम्मेदारियां बदलीं तबादला सूची में कई थानों की कमान पूरी तरह बदली गई है— रमेश कुमार – ओबरी थाना भंवर सिंह – चौरासी थाना सुनील चावला – सरोदा थाना प्रदीप बीतू – साबला थाना डीएसटी में नई ऊर्जा : रतनलाल को मिली कमान जिले की संवेदनशील और विशेष कार्रवाई इकाई डीएसटी (डिस्ट्रीक्ट स्पेशल टीम) की जिम्मेदारी रतनलाल को सौंपी गई है। जिले में मादक पदार्थ, वांछित आरोपी और संगठित अपराध से निपटने में डीएसटी की भूमिका अहम रहती है। अन्य थानों में भी नए प्रभारी नियुक्त परमेश्वर पाटीदार – दोवड़ा मनीष कुमार – चितरी मनोज कुमार – धम्बोला घनश्याम – रामसागड़ा कैलाश पंचारिया – निठाउवा अनिल कुमार – आसपुर हरीश राठौड़ – महिला थाना देवेंद्र देवल – कुंआ मोहन्द रिजवान – वरदा थाना जिले में प्रभाव की चर्चा पुलिस महकमे में इस फेरबदल को आने वाले महीनों की रणनीति का संकेत माना जा रहा है। कई थानों पर अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण और गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीएम के दौरे के बाद डूंगरपुर डीएसओ मणि खींची एपीओ, जयपुर मुख्यालय भेजा 194 बोरी अवैध खाद से भरा ट्रक जब्त, गुजरात से राजस्थान लाई जा रही थी खेप