24 News Update उदयपुर। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (एआईटीएस) में मेगा शनिवार को आयोजित जॉब फेयर में हाथों हाथ नौकरी पाने वाले युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जॉब फेयर में कई ऐसे युवा भी थे जो पिछले लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में थे और शनिवार को उनका यह इंतजार पूरा हुआ।अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज की ओर से शनिवार को जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। इस मेगा जॉब फेयर में कुल 41 कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 400 से अधिक विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में पंजीकरण कराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस जॉब फेयर की सबसे खास बात यह रही कि इसमें राजस्थान के अलावा देश भर की कई बडी कंपनियों ने शिरकत की, जिससे युवाओं को नौकरी व पद के चयन में खूब आसानी रही। युवाओं को अच्छे पैकेज का भी लाभ मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती, उदयपुर महानगर के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा थे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार के जॉब फेयर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने इसके लिए एआईटीएस के सचिव एनएल खेतान का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एन.एल. खेतान, सचिव, अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अरावली समूह हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से उद्योग और शिक्षा के बीच सेतु का कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. हेमंत धाभाई, निदेशक, एआईटीएस द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अपने करियर की दिशा तय करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।इस मेगा जॉब फेयर का समन्वयन डॉ. चंचल राठौड़ (टीपीओ) और नंदिनी राज गोराणा द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन और टीम के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।इस जॉब फेयर में रेनकॉम टेक्नोलॉटजी प्रा. लि., गाजियाबाद मोनोमार्क इंजीनियरिंग इंडिया लि.? फ्यूजन बिजनेस सोल्सूशन प्रा. लि., आरगेट टेक्नोलॉजी, ई-कनेक्ट, मिटकॉन इंडिया प्रा. लि., राजेंद्र टोयटा, सेज ऑयल, रोसावा इंजीनियरिंग कंपनी सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।कार्यक्रम के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेगा जॉब फेयर के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अधिकारियों ने सभी अतिथियों, कंपनियों के प्रतिनिधियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पैसिफिक कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सफल आयोजन, पैसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी बना विजेता भगवान झूलेलाल मंदिर मै नूतन ध्वज से हुआ चेटीचंड के कार्यक्रमों का आगाज