उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान झाड़ोल विधानसभा में हुआ। 24 News Update उदयपुर। प्रदेश में “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” जन-जागरण अभियान के अंतर्गत आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी का जन जागरण अभियान आज झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में हुआ। उदयपुर देहात जिला काग्रेस के डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अप्रैल माह में प्रदेश में “संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ” जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में जन-जागरण अभियान हुआ।अभियान में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है। ये लोग माननीय न्यायालय और कानून को नहीं मानते, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानते। माननीय न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि 15 अप्रैल तक पंचायत व निकाय चुनाव कराए जाएं, नहीं तो अवमानना होगी। लेकिन जानबूझकर चुनाव टालकर जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं, और चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जगह प्रशासक बैठाकर पूरे सिस्टम को ठप कर दिया गया है। विकास कार्य रुक चुके हैं, भाजपा की इस पर्ची सरकार को जनता व लोकतंत्र की नहीं, कुर्सी बचाने की चिंता है।जन-जागरण अभियान में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, सुनील भजात, झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, कोटड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रायसा राम खेर, सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल सांखला सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर ने रखा प्रशासनिक गौरव—काल में कदम, नए कलेक्टर का सर्किट हाउस में स्वागत कटारिया के स्वागत में उमड़ी भीड़, लेकिन शहर भाजपा के बड़े चेहरे गायब— —‘उदयपुर फाइल्स’ की छाया में दो फाड़ हुआ कमल