Site icon 24 News Update

छात्राओं ने पहाड़ी पर फेंके सीड बॉल्स, हरियाली लौटाने का लिया संकल्प

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भारत विकास परिषद ‘सुभाष’ और मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल, ढीकली की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए पहाड़ी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने विद्यालय के पास स्थित पहाड़ी पर चढ़कर सीड बॉल्स (बीज गोले) बिखेरे और खड्डों में डाले, ताकि आगामी वर्षा में बीजों का अंकुरण हो सके और क्षेत्र की हरियाली पुनः लौटे। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापक श्री जिग्नेश उपाध्याय ने किया, जिनके निर्देशन में छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। यह पहल भारत विकास परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम का एक भाग है।
परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई। डॉ. पी.सी. जैन (प्रांतीय जल संरक्षण प्रभारी), आर.एल. जैन (अध्यक्ष), शोभा लाल दशोरा (सचिव), डॉ. मंजू जैन (उपाध्यक्ष), करण मल जारोली (पर्यावरण प्रभारी), और राकेश नंदावत (जिला संयोजक) ने स्वयं पहाड़ी पर जाकर सीड बॉल्स फेंके और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। परिषद सचिव शोभा लाल दशोरा ने बताया कि वर्षा ऋतु में जब ये बीज अंकुरित होंगे, तो यह पहाड़ी पुनः हरी-भरी हो जाएगी और स्थानीय जैव विविधता को भी नया जीवन मिलेगा।

Exit mobile version