24 News Update उदयपुर। भारत विकास परिषद ‘सुभाष’ और मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल, ढीकली की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए पहाड़ी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने विद्यालय के पास स्थित पहाड़ी पर चढ़कर सीड बॉल्स (बीज गोले) बिखेरे और खड्डों में डाले, ताकि आगामी वर्षा में बीजों का अंकुरण हो सके और क्षेत्र की हरियाली पुनः लौटे। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापक श्री जिग्नेश उपाध्याय ने किया, जिनके निर्देशन में छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। यह पहल भारत विकास परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम का एक भाग है।परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस अभियान में भागीदारी निभाई। डॉ. पी.सी. जैन (प्रांतीय जल संरक्षण प्रभारी), आर.एल. जैन (अध्यक्ष), शोभा लाल दशोरा (सचिव), डॉ. मंजू जैन (उपाध्यक्ष), करण मल जारोली (पर्यावरण प्रभारी), और राकेश नंदावत (जिला संयोजक) ने स्वयं पहाड़ी पर जाकर सीड बॉल्स फेंके और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। परिषद सचिव शोभा लाल दशोरा ने बताया कि वर्षा ऋतु में जब ये बीज अंकुरित होंगे, तो यह पहाड़ी पुनः हरी-भरी हो जाएगी और स्थानीय जैव विविधता को भी नया जीवन मिलेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation MLSU : आज तो गजब हो गया…..ज्ञापन हाथ में लेकर गवर्नर साहब वीसी से बोले-मिश्रा! इधर आओ,,,,, बेबी गमेती और किरण तंवर बोलीं, इन्होंने हमें प्रताड़ित किया!!!! राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुलक सागर जी से पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत ने की भेंट – ‘क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ हेतु सादर आमंत्रण