Site icon 24 News Update

पौधारोपण जीवन के लिए प्रमुख जिससें पर्यावरण में सुधता रहती है- निर्देशन जोशी

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा जयदीप जोशी। नगर के गलियाकोट मार्ग कानड कुंआ में स्थित महाराणा प्रताप इन्टरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को छात्र छात्राओं ने कई प्रकार के पौधारोपण किये। निदेशक राजेश जोशी ने कहा पौधारोपण जीवन के लिए प्रमुख है जिससें पर्यावरण में सुधता रहती है।
पर्यावरण संरक्षण और हरित पृथ्वी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश जोशी , सचिव राकेश मेहता, संरक्षक हेमराज जोशी, प्रधानाचार्य त्रिभुवन व्यास , शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया । निदेशक राजेश जोशी ने वृक्ष क्यों पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और Óएक पौधा मां के नामÓ की थीम को अपनाते हुए अपने-अपने मां के नाम का पौधा लगाया। कार्यक्रम में नीम, आम, अशोक और पीपल जैसे पौधों का रोपण किया गया। अंत में सभी को पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में हरियाली फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Exit mobile version