24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में विधायक मद से 20 लाख रुपये की लागत से सागवाड़ा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का विधायक डेचा द्वारा शिलान्यास किया गया।
विधायक शंकरलाल डेचा ने बाबा साहब की जयंती पर सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान के कारण आज देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने बाबा साहब के नारे ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ को याद करते हुए इसे समाज के विकास का आधार बताया।
विधायक डेचा ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के अंत्योदय के मंत्र को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बुनकर समाज के लिए यह भवन शिक्षा और उन्नति का केंद्र बनेगा। साथ ही उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम मिलकर गरीब एवं वंचित समाज के लिए कार्य करें, क्योंकि जब तक अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक बाबा साहब के सपनों और संविधान के मूल उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होगी।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के अध्यक्ष नरेश बुनकर ने संगठन के लक्ष्य प्रस्तुत किए।
उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह, राधाकृष्ण टेलर, जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, प्रदीप गमोट, भोपाल सिंह, चंदन सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दलीचंद बुनकर, विष्णु बुनकर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष गांधी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।
बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक मद से बनने वाले सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र का शिलान्यास हुआ

Advertisements
