24 News Update शाहपुरा. सावर ग्राम सदारा में बीती रात रेगर समाज द्वारा बाबा रामदेव मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभा यात्रा समेत सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम रहे।वहीं विधायक ने रैगर समाज में सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की ।वहीं मुख्य अतिथि मे शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर, सांसद प्रत्याशी मोतीलाल सिंघानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया रहें। विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रैगर ने समाज बंधुओं एवम् युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहां की आज़ की युवा पीढ़ी को शिक्षा से लेकर राजनीति तक के पायदान मैं आगे आना चाहिए जिससे समाज का उत्थान हों सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ थड़ोली संत किशनलाल सुवासिया ने गणेश वंदना एवं मंगलाचरण के साथ किया।सत्संग की संचालन के लिए कवि प्रभु लाल बादल को दायित्व सौंपा गया।विधायक गौतम सत्संग को सम्बोधित करते कहां मार्ग पर चलकर पाप कर्मों से मुक्ति पाकर ईश्वर के निकट पहुंच सकता है।विधायक शत्रुघ्न गौतम ने रेगर समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।कार्यक्रम में शाहपुरा व बनेड़ा विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रैगर, आनन्द तिवाड़ी, शंकरलाल रैगर भीलवाड़ा सांसद प्रत्याशी मोतीलाल सिंघानिया, समाजसेवी रतन डडवाडिया,प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया, सूरजमल सरवाड़,सुरज वर्मा पत्रकार समाजसेवी सुमित वैष्णव सहित अनेक अतिथियों का सत्संग समिति द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत
किया गया।सत्संग में सभी साधु संतों में मादूराम मंडोलिया किशनगढ़,रामबाबु मालपुरा, फूलचंद बछेतिया,देवली गांव, भंवर लाल मंडोलियां किशनगढ़, हजारी लाल बावड़ी,लादू महाराज रहड़,जीवन महाराज बेरी,सुवाराम महाराज गांधीथला, मदन लाल महाराज आलोली, बंसीलाल गारेड़ा,कन्हैयालाल महाराज, राजपुरा मालपुरा, प्रहलाद महाराज, छोगाराम महाराज, किशनपुरी, बन्नाराम महाराज,श्रवण महाराज निमेड़ा, रामदेव महाराज, टिटोडी, हीरानाथ महाराज सदारा, रामलाल महाराज शक्करगढ़, सूरजमल महाराज,हुरडा, मीनाक्षी सांपला,शिवराज महाराज शक्करगढ़ आदि संत महात्माओं ने गुरु, ईश्वर एवं भक्ति महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं।मंदिर पुजारी दुर्गालाल नोगियाँ व सभापति संत रामलाल गढ़वाल ने आरती प्रस्तुत कर प्रसाद वितरण किया।
सदारा गांव में बाबा रामदेव मन्दिर प्रगाण में विशाल भजन संध्या का आयोजन,सत्संग में विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित कई गणमान्य समाजसेवियों ने की शिरकत

Advertisements
