Site icon 24 News Update

बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया याद, डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया नमन

Advertisements

जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर जनप्रतिनिधियों ने साफ सफाई कर किया दीपदान

कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। देश के लोकतंत्र को मजबूत प्रदान करने वाले संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जन्म जयंती के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
स्थानीय बस स्टैंड परिसर में स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विधायक कृपलानी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के जनमानस की सेवा करने का संकल्प लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान के माध्यम से स्वतंत्र भारत के मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके बनाये संविधान ने देश को समरसता के धागे में पिरोने का कार्य किया, इसलिए उनकी जयंती को समानता एवं ज्ञान दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, पंस विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, कोतवाली थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा, एविविएनएल के अधीक्षण अभियंता पीसी बेरवा, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जिंदाबाद एवं भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित किया जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई कर दीपदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारी ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर पानी से धुलाई की तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दीपदान कर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, सोनू पारख, राजू गौड़, रमेश वैष्णव, मयंक नलवाया, गोविंद अस्तोलिया आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version