24 News Update उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा शक्ति नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया और जिला संरक्षक नानकराम कस्तूरी बैठक में मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने संगठन की गतिविधियों एवं विस्तार योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोहर कालरा ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी विस्तार के बाद उपस्थित सदस्यों एवं नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊर्जा व दिशा देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही, आगामी समय में संगठन की गतिविधियों को गति देने और सामाजिक योगदान को सशक्त बनाने हेतु योजनाएं भी बनाई गईं। नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:विजय आहुजा — जिला महामंत्रीदिलीप कालरा — जिला सहमंत्रीमुकेश खिलवानी — उपाध्यक्षचन्द्रप्रकाश मंगवानी — उपाध्यक्षअशोक मन्दवानी — उपाध्यक्षरामचन्द्र चोटरानी — उपाध्यक्षसुनील कालरा शिकारपुरी — उपाध्यक्षश्रीचंद खथुरिया — कोषाध्यक्षभगवान दास सचदेव — सह संभाग प्रभारीकमल तलरेजा — सहमंत्री, युवा ईकाईसुरेश खुराना — सह सेवा प्रमुखभारती गेरा — महासचिव, महिला ईकाईउर्मिल नंदवानी — प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला ईकाईजया पहलवानी — प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला ईकाई Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान आवासन मण्डल की पांच नई योजनाओं का शुभारम्भ. उदयपुर में बनेंगे 142 नए आधुनिक आवास उदयपुर से 4 अक्टूबर को रवाना होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, रामलला संग काशी विश्वनाथ, गंगासागर, जगन्नाथ धाम सहित कई पवित्र तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन