Site icon 24 News Update

भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, श्री सनातन धर्म मंदिर में हुई विशेष बैठक, नए पदाधिकारियों की घोषणा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर द्वारा शक्ति नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया और जिला संरक्षक नानकराम कस्तूरी बैठक में मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने संगठन की गतिविधियों एवं विस्तार योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोहर कालरा ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी विस्तार के बाद उपस्थित सदस्यों एवं नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊर्जा व दिशा देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही, आगामी समय में संगठन की गतिविधियों को गति देने और सामाजिक योगदान को सशक्त बनाने हेतु योजनाएं भी बनाई गईं।


नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
विजय आहुजा — जिला महामंत्री
दिलीप कालरा — जिला सहमंत्री
मुकेश खिलवानी — उपाध्यक्ष
चन्द्रप्रकाश मंगवानी — उपाध्यक्ष
अशोक मन्दवानी — उपाध्यक्ष
रामचन्द्र चोटरानी — उपाध्यक्ष
सुनील कालरा शिकारपुरी — उपाध्यक्ष
श्रीचंद खथुरिया — कोषाध्यक्ष
भगवान दास सचदेव — सह संभाग प्रभारी
कमल तलरेजा — सहमंत्री, युवा ईकाई
सुरेश खुराना — सह सेवा प्रमुख
भारती गेरा — महासचिव, महिला ईकाई
उर्मिल नंदवानी — प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला ईकाई
जया पहलवानी — प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला ईकाई

Exit mobile version