रिपोर्ट—जयवंत भैरविया 24 News Update उदयपुर। सरकारी सिस्टम का मायाजाल अद्भुत और अगम्य है। अफसरों के इंद्रजाल से कोई पार नहीं पा सकता। जिस शिक्षा विभाग के गुरूजी घर—घर जाकर पूछ रहे हैं कि मकान कच्चा है या पक्का, छत कैसी है, संसाधन क्या हैं, कौन—कौन रहता है। उन गुरूजी के स्कूलों के बारे में उन्हीं के विभाग के अफसरों को नहीं पता कि स्कूल सही सलामत हैं या जर्जर। आरटीआई में सूचना मांगने पर वे गूंगे बहने बन बैठे हैं। कहते हैं हमारे पास तो जर्जर स्कूलों की सूची ही नहीं है। अब तक कोई शिकायत ही नहीं आइ्र है। सुरक्षा प्रमाण पत्र का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। याने, अबकी बार बारिश में अगर स्कूलों की छत गिर जाए तो अचरज मत कीजिएगा, ये अफसर यही जवाब जनता को देंगे कि हमें क्या पता था कि छत जर्जर है, हमें तो किसी ने बताया तक नहीं, हमारे पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। शिक्षा विभाग में ये भयंकर अंधेरगर्दी चल रही है तो फिर हमारे आला प्रशासनिक अधिकारी आखिर कौनसी नींद में सोए पड़े हैं। छत गिरेगी तो सवालों और जांच की आंच उन तक भी आएगी। हां, ये बात अलग है कि सेटिंग और जुगाड़ से बच निकलने का इंतजाम हो तब तो कहना ही क्या?? मगर जनता को यह जानने का हक है कि उनके जिले में कितने स्कूल जर्जर हैं। यह सूचना कई स्तरों पर इससे पहले सालभर हर स्कूल से पूछ जाती रही है। बकायदा स्कूलों की लिस्ट सरकार के पास गई है, शिक्षा विभाग के ही माध्यम से। मगर विभाग के अफसर कुंडली मार कर बैठ गए हैं सूचना पर। जनता को पता चल गया तो पता नहीं उनका कौनसा अहित हो जाएगा। कौनसा राज जो बापर्दा है वो सामने आ जाएगा। अधिकारी लगता है अपने चेम्बरों से बाहर आकर मौका निरीक्षण ही नहीं करते। कर रहे होते तो यह बेसिक सवाल तो उठ ही जाता कि कितने स्कूल जर्जर हैं।ऐसे में जिले में जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अति गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा चंद्रशेखर जोशी की ओर से बताया गया है कि उसके पास शहर के असुरक्षित स्कूल भवनों की कोई सूची उपलब्ध नहीं है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत लंबित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि किसी जर्जर भवन में हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।जर्नलिस्ट जयवंत भैरविया की ओर से ने आरटीआई में मांगी सूचना के जवाब में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि विभाग के पास उदयपुर शहर के उन निजी स्कूलों की कोई सूची नहीं है जिनकी इमारतें असुरक्षित हैं। विभाग का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा भी जांच के बाद ऐसी कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही इस संबंध में कोई शिकायत लंबित है।आरटीआई में यह भी पूछा गया था कि किन निजी स्कूलों की इमारतें असुरक्षित हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। इसके जवाब में विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इससे स्कूल भवनों की नियमित निगरानी और सुरक्षा ऑडिट को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।जयवंत भैरविया का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा केवल स्कूल प्रबंधन की ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग और संबंधित सरकारी एजेंसियों की भी जिम्मेदारी है। यदि विभाग के पास असुरक्षित भवनों का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है तो यह स्पष्ट करता है कि स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी प्रभावी तरीके से नहीं हो रही है।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शिक्षा विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि भविष्य में किसी जर्जर भवन के गिरने से बच्चों की जान-माल का नुकसान होता है तो यह कहना पर्याप्त नहीं होगा कि विभाग के पास कोई शिकायत नहीं आई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि स्कूल भवनों की समय-समय पर जांच, सुरक्षा प्रमाणपत्रों का सत्यापन और जोखिम वाले भवनों की सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी का पर्स चोरी, निजी यात्रा पर आए थे उदयपुर, जोधपुर बस का इंतजार कर रहे थे फार्म हाउस के कमरे से लाखों के गहनों पर हाथ साफ, संदूक की चाबी से वारदात को दिया अंजाम