निगम आयुक्त ने फिर जारी की अपील, प्लास्टिक थैली के स्थान पर कपड़े के थैले का करे उपयोग


24 News Update उदयपुर।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम द्वारा अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा और धानमंडी थाना द्वारा औचक कार्यवाही कर 2 क्विंटल 6 किलो सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर 15000 रुपए की शास्ती वसूली।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती करने हेतु लगातार अभियान चलाए गए। निगम द्वारा कई बार समझाइश के तौर पर जनजागरण अभियान शुरू कर प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग करने का आग्रह भी किया गया था फिर भी शहर के कुछ व्यवसायियों द्वारा आदेश की पालना नहीं कर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली का उपयोग किया जा रह है जो अनुचित है।
अभी तक की सबसे बड़ी औचक कार्यवाही
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सोमवार को निगम ने पहली बार अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 क्विंटल 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया। यह कार्य मात्र तीन प्रतिष्ठानों पर की गई है, आगे भी ऐसी कार्यवाही निगम द्वारा जारी रहेगी। प्लास्टिक को जब्त कर 15000 रुपए की सास्ती भी वसूली गई।
धानमंडी क्षेत्र में हुई कार्यवाही
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सोमवार को शहर कोट अंदर धानमंडी तीज का चोक स्थित चोधरी प्लास्टिक दूकान से 46 किलोग्राम, सांगवत ब्रदर्स से 9.5 किलोग्राम, तेल बाजार एच.आर. ट्रेडर्स दूकान से 1 क्विंटल 51 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया। कुल तीनो दूकानो से 2 क्विंटल 6.5 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये जिस पर निगम द्वारा 15000 की शास्ती वसूली गई, साथ ही सभी को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।
आयुक्त ने अपील कर फिर मांगा सहयोग
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर के सभी व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। शहरवासियों से कपड़े की ठेली या पेपर बैग का उपयोग करने हेतु प्रेरित करें। आयुक्त ने कहा कि निगम ने पहले भी अपील जारी कर कहा था कि हमारा का उद्देश्य व्यापारी वर्ग से धन वसूली करना नही है, लेकिन माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करवाने में सख्ती जरूरी है। प्लास्टिक के उपयोग को लेकर एनजीटी द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अतः सभी शहरवासी निगम के इस अभियान में सहयोग देकर अपना नैतिक दायित्व का निर्वहन करें। आयुक्त ने कहा कि कई स्वयं सेवी संस्थाएं, मीडिया जगत जन जागरण अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। कपड़े, झूट के बैग भी बांटे गए हैं। अब हमें अपनी आदत को सुधार कर प्लास्टिक के उपयोग को बंद करना होगा।
लगातार जारी रहेगा अभियान
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि अब से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में किसी भी प्रतिष्ठान पर आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह अधिकारी रहे उपस्थित।
नगर निगम द्वारा सोमवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्ती की कार्यवाही में धानमण्डी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेन्द्र श्रीमाली, एएसआई बिहारीलाल आदि उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading