महारास से दुर्गा पूजा और मारवाड़ी राजपूताना से वाइब्रेंट गुजरात तक दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक उदयपुर, 31 अक्टूबर। सामाजिक संस्था नव्या माहेश्वरी क्लब उदयपुर की ओर से ‘नव्या कुटुम्ब’ थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रादेशिक विविधताओं का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।कार्यक्रम संयोजक रेखा असावा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महारास, दुर्गा पूजा, मारवाड़ी राजपूताना एवं वाइब्रेंट गुजरात जैसी आकर्षक थीम प्रस्तुत की गईं। इन सभी थीम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक वेशभूषा और लोक परंपराओं को खूबसूरती से दर्शाया गया। सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर अपनी-अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिससे पूरा आयोजन भारतीय रंगों और उत्सव के उल्लास से सराबोर हो गया।रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। सदस्यों ने हंसी-खुशी, आपसी मेलजोल और उत्साह के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। ‘नव्या कुटुम्ब’ की भावना को साकार करता यह आयोजन आपसी स्नेह, मित्रता, एकजुटता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संदेश दे गया। कार्यक्रम की मेजबानी रेखा असावा, सारिका छापरवाल, पूनम काबरा, नेहा दरक एवं अर्चा सोमानी ने की। सभी सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बनाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बुझड़ा के 20 कॉटेज पर हनुमान बेनीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, शिखर अग्रवाल प्रकरण की CBI जांच की मांग आठ साल तक पुलिस को देते रहे चकमा, राजलक्ष्मी बैंक घोटाले के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फर्जी पट्टों और दस्तावेजों से बनाए थे 13 लोन खाते, दोनों पर था 10-10 हजार रुपये का इनाम