24 News Update चित्तौड़गढ़। सांवरिया सेठ के दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की कार रविवार दोपहर बेकाबू होकर नेशनल हाईवे-148 की पुलिया से नीचे गिर गई। दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के दौरान परिजनों की गोद में बैठा एक मासूम चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया।यह दुर्घटना गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए विजयनगर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बाद में जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।परिजनों के अनुसार परिवार के सात सदस्य सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे और रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लांबाहरिसिंह लौट रहे थे। इसी दौरान विजयनगर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी।हादसे में कार चालक नौरत और इंदिरा नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेवाड़ यूनिवर्सिटी में B.scनर्सिंग फाइनल ईयर के 33 छात्र सस्पेंड, मान्यता को लेकर धरना जारी चित्तौड़गढ़ में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.100 किलो अवैध अफीम जब्त; दो सगे भाई गिरफ्तार