24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा की पुण्य धरा पर राष्ट्रसंत, भारत गौरव एवं प्रख्यात जैनाचार्य मनोज्ञानाचार्य श्री 108 पुलक सागर जी महाराज के ससंघ मंगल विहार आगमन पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से आंजना परिवारजनों ने छोटीसादड़ी-निंबाहेड़ा मार्ग स्थित 100 बीघा फार्म हाउस पर पहुंचकर आचार्य श्री का आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन किया। परिवारजनों ने आचार्य श्री के पावन सान्निध्य में धर्मोपदेश सुना और आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरन आंजना ने अपने परिवार सहित राष्ट्रसंत श्री पुलक सागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए उनका अभिनंदन किया।पूरन आंजना ने कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है। संतों के आशीर्वचन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में धर्म, संयम, संस्कार, सदाचार और सेवा भावना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सद्भावना और परोपकार की भावना में निहित है।उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से व्यक्ति को जीवन के वास्तविक उद्देश्य का ज्ञान होता है और समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव होता है।निंबाहेड़ा में आचार्य श्री के मंगल विहार आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए पहुंचे। पूरा वातावरण धार्मिक भावनाओं, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में नमन कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।इस अवसर पर निंबाहेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, मनोज सोनी, नितेश आंजना, विक्रम आंजना, महावीर जैन, आशुतोष टांक एवं विष्णुलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जे. के. सीमेंट को मिला राज्य स्तरीय शिक्षा भूषण सम्मान ! निंबाहेड़ा में मुनि पुलक सागर जी का मंगल प्रवेश कल, भव्य अगवानी की तैयारियां पूरी