Site icon 24 News Update

रात में घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News update udaipur

उदयपुर, 27 जून। झाड़ोल थाना पुलिस ने रात्री के समय घर में घुसकर हथियारों से लैस होकर हमला करने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी रखा है।

थानाधिकारी झाड़ोल फैलीराम मीणा ने बताया कि 14 जून 2025 को चतरपुरा निवासी मुन्शीलाल पुत्र भेरा ने रिपोर्ट दी थी कि 13 जून की रात करीब 11 बजे जब वह और उसका भतीजा घर में थे, तभी कुछ लोगों ने ज़बरदस्ती घर का दरवाज़ा खटखटाया। जैसे ही दरवाज़ा खोला गया, सामने देवीलाल, निमा, प्रवीण, किशन, ईश्वर, नरेश और उनके साथ 6-7 अन्य नकाबपोश लोग हथियारों — कुल्हाड़ी, चाकू, तलवार, लठ आदि — लेकर घर में घुस आए।

इन लोगों ने सलाह-समझकर मुन्शीलाल पर हमला कर दिया। इस दौरान किशन ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया। अन्य लोगों ने लात-घूंसे व हथियारों से हमला कर उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचाई। बीच-बचाव में आए भतीजे के साथ भी मारपीट की गई।

शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 116/2025 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 189(2), 115(2), 126(2), 331(6) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवालवृत्ताधिकारी झाड़ोल श्री नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

तकनीकी और आसूचना के आधार पर प्रवीण कुमार पुत्र राजमल निवासी चतरपुरा, थाना झाड़ोल को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रवीण ने वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश और अग्रिम अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम में रहे ये सदस्य

  1. श्री फैलीराम मीणा, थानाधिकारी झाड़ोल
  2. श्री सुरजमल, हेड कांस्टेबल (167)
  3. श्री मदनलाल, कांस्टेबल (2600)
  4. श्री रोनक पाटीदार, कांस्टेबल (1693)
Exit mobile version