Site icon 24 News Update

रात में घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, झाड़ोल। उदयपुरः पुलिस थाना झाड़ोल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 03 अगस्त 2025 की रात करीब 11-12 बजे, पीड़ित श्री नारिया उर्फ नारु (पिताः समना) के घर में उनके परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान उनके लड़के बाबुलाल (पिताः नारिया, निवासी भीलवाडा) हाथ में लाठ लेकर गाली-गलौज करते हुए घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। उसने परिवार के सदस्यों पर हमला किया, जिसमें पीड़ित के सिर, आंख, नाक, हाथ, पीठ और पैरों पर चोटें आईं। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। इस रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान शुरू किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) और वृताधिकारी झाड़ोल नेत्रपाल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के माध्यम से आरोपी बाबुलाल को दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को डिटेन किया। पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ धारा 127(2), 115(2), 331(6), 117(2) बीएनएस 2023 के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम
फेलीराम मीणा, थानाधिकारी झाड़ोल जगदीश कुमार, स.उ.नि. सुभाषचंद्र, कांस्टेबल 3124 बालकृष्ण, कांस्टेबल 3196 ओमप्रकाश, कांस्टेबल 1173 जितेन्द्र गवारिया, कांस्टेबल 3359

Exit mobile version