— डाइट स्तर पर तैयारियां पूर्ण, दोनों जिलों में बनाए गए 1 हजार 970 परीक्षा केंद्र 24 News Update उदयपुर। पंजीयक बीकानेर के निर्देशानुसार डाइट उदयपुर के तत्वावधान में कक्षा 8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा गुरुवार 19 फरवरी से प्रारम्भ होगी, जबकि कक्षा 5 का प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन शुक्रवार 20 फरवरी से शुरू किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या ने बताया कि उदयपुर और सलूम्बर जिलों में कक्षा 5 के लिए 1 हजार 642 तथा कक्षा 8 के लिए 328 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कक्षा 5 के 62 हजार 820 तथा कक्षा 8 के 56 हजार 550 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के जिला प्रभारी अधिकारी सत्यप्रिय ने जानकारी दी कि दोनों जिलों में कक्षा 5 के लिए 60 तथा कक्षा 8 के लिए 28 संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र संबंधित थाना, चौकियों में सुरक्षित रखवाए जा चुके हैं। नियंत्रण कक्ष की स्थापना, उड़न दस्तों का गठनपंजीयक के निर्देशानुसार डाइट मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा केंद्रों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर परीक्षा संचालन समितियों का गठन भी किया गया है। नकल की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर सीडीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक), डाइट प्रिंसीपल तथा वाइस प्रिंसीपल के नेतृत्व में चार उड़न दस्तों का गठन किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।परीक्षा का समय प्रतिदिन दोपहर 1.30 बजे से सांय 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा 5 में कुल 4 तथा कक्षा 8 में 6 प्रश्न पत्र आयोजित होंगे। कक्षा 5 का अंतिम मूल्यांकन 4 मार्च को तथा कक्षा 8 की अंतिम परीक्षा 6 मार्च को संपन्न होगी। इस बीच शाला दर्पण पोर्टल पर दोनों कक्षाओं के सत्रांक प्रविष्टि की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मारपीट व लूट की वारदात का खुलासा, बाल अपचारी डिटेन, लूटे गए चांदी के कड़े, मोबाइल और कुल्हाड़ी बरामद 16वीं सामूहिक पिंडदान यात्रा में 60 श्रद्धालु हुए रवाना