24 News Update उदयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं का संचालन शुरू किया है, जिसमें सबसे अहम उदयपुर सिटी से आसनसोल के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन शामिल है। यह ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में बड़ी राहत देगी और पूर्वी भारत के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करेगी।रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09623, उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल 28 अप्रैल 2026 को एक ट्रिप में रात 10:30 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 6:40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 7:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09624, आसनसोल-उदयपुर सिटी स्पेशल 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।यह ट्रेन राणाप्रताप नगर, मावली, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद और सीतारामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए कुल पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें भावनगर टर्मिनस-हावड़ा, साबरमती-दुर्गापुर, साबरमती-आसनसोल, उदयपुर सिटी-आसनसोल और खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा रूट शामिल हैं।गाड़ी संख्या 09531/09532 भावनगर टर्मिनस-हावड़ा स्पेशल 20 व 27 अप्रैल को भावनगर से तथा 23 व 30 अप्रैल को हावड़ा से चलाई जाएगी। यह ट्रेन जयपुर होते हुए कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें 16 कोच लगाए जाएंगे।इसी तरह गाड़ी संख्या 09421/09422 साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल 21 व 26 अप्रैल को साबरमती से तथा 23 व 28 अप्रैल को दुर्गापुर से संचालित होगी। इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे और यह मार्ग में महेसाणा, अजमेर, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।गाड़ी संख्या 09431/09432 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 20 व 26 अप्रैल को साबरमती से तथा 22 व 28 अप्रैल को आसनसोल से चलेगी। इसमें कुल 20 कोच होंगे और यह मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।इसके अलावा गाड़ी संख्या 09701/09702 खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल 23 अप्रैल को खातीपुरा से और 25 अप्रैल को हावड़ा से चलाई जाएगी। इसमें 20 कोच रहेंगे और यह कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतेहसागर में मिला शव, भवानी सिंह शेखावत नाम का एटीएम। सिविल डिफेंस टीम ने बाहर निकाला देश के पहले ऑटोग्राफ कलेक्शन होटल से जुड़े महेश सिंह जसरोटिया, आतिथ्य क्षेत्र में नई पहचान