24 News Udpate सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। तहसीलदार डॉ. रमेशचंद्र वडेरा ने शुक्रवार को नगर पालिका सागवाड़ा के अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। विभागीय आदेशों के तहत उन्हें उनके नियमित दायित्वों के साथ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।
शुक्रवार को डॉ. वडेरा ने विधिवत रूप से पदभार संभालते हुए नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने नगर पालिका कार्मिकों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाया जाए।
डॉ. वडेरा ने स्पष्ट कहा कि आमजन को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सरल और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील भी की।
तहसीलदार डॉ. रमेशचंद्र वडेरा ने संभाला नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार

Advertisements
