Advertisements
रिपोर्ट : जयदीप जोशी
सागवाड़ा, 3 जुलाई। नगर पालिका सागवाड़ा में अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार गुरुवार को मोहम्मद सुहैल शेख ने विधिवत रूप से संभाल लिया।
वर्तमान में शेख बांसवाड़ा नगर परिषद में कर निर्धारक के पद पर कार्यरत हैं और वहां सचिव का दायित्व भी निभा रहे हैं। प्रशासनिक कारणों से अब उन्हें सागवाड़ा नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नियुक्ति आदेश के अनुसार, वे अग्रिम आदेश तक दोनों स्थानों पर अपने वर्तमान कार्यों के साथ सागवाड़ा का कार्य भी देखेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी ने नपा कार्यालय पहुंचने पर शेख का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद हरीश सोमपुरा ने पार्षदों का परिचय कराया।

