Site icon 24 News Update

रानी रोड पर लहराई तलवार, फैलाई दहशत

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर प्रतिबंधित हथियार तलवार लहराकर लोगों में भय फैलाने का मामला सामने आया है। घटना 5 मई को दोपहर करीब 1:20 बजे से 2:20 बजे के बीच रानी रोड स्थित विरासत रिसोर्ट के पीछे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बिना वैध कागजात के राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित हथियार तलवार अपने कब्जे में रखा और उसे सार्वजनिक मार्ग पर लहराते हुए आमजन में दहशत का माहौल बना दिया। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की पहचान मोहम्मद नकीर उर्फ मामीया (32) निवासी राम मनोहर लोहिया नगर के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक अमजद खान के निर्देशन में की जा रही है, जबकि जांच में हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह भी शामिल हैं।

Exit mobile version