24 News Update उदयपुर। जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि वारदात में शामिल दो बाल अपचारियों को पहले ही डिटेन किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार बारी निवासी मंजी पुत्र भेराजी ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र ईश्वर मोटरसाइकिल से मादड़ी जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पारगीयपाड़ा में पुष्कर पुत्र गोपाल, किशन पुत्र खुमा और प्रेम पुत्र धर्मा ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और उससे मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पुष्कर ने चाकू से ईश्वर पर वार कर दिया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। घायल ईश्वर का उपचार सरकारी अस्पताल, उदयपुर में चल रहा है।
घटना की रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी बाघपुरा ने टीम के साथ आसूचना और तकनीकी सहयोग से कार्रवाई करते हुए किशन पुत्र खुमा निवासी मासींपुरा, थाना बाघपुरा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व में दो बाल अपचारियों को डिटेन कर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading