24 news updateजयपुर, 13 अप्रैल
राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में आगामी 1 मई से 30 जून, 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर समस्त शासकीय महाविद्यालयों को सूचित किया है।
हालांकि अवकाश के दौरान भी सेमेस्टर परीक्षा कार्य, वार्षिक परीक्षा कार्य, प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत जारी रहेंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन कार्यों के संचालन के लिए कॉलेज प्राचार्य आवश्यकतानुसार शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति कर सकेंगे।
प्राचार्यों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे अवकाश अवधि में ड्यूटी पर बुलाए गए शिक्षकों व सहायकों की सूची, उनके निर्धारित कार्यों सहित, कॉलेज शिक्षा निदेशालय को प्रेषित करें। इसके साथ ही, राजस्थान सेवा नियमों (RSR) के तहत शिक्षकों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति प्रक्रिया 15 जुलाई, 2025 तक पूर्ण की जानी आवश्यक है।
यह आदेश राज्य के सभी सरकारी महाविद्यालयों पर लागू होगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.