24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। उपखंड कार्यालय में सोमवार को उपखण्ड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने कार्यभार संभाला। विगत कई दिनो से सुबोधसिंह चारण का सागवाडा उपखण्ड अधिकारी पद स्थानान्तर हुआ जिन्होने सोमवार को पदभार ग्रहण किया । पदभार ग्रहण करने के बाद बैठक आयोजित की जिसमें उपखण्ड अधिकारी चारण ने सभी से परिचय किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार गोगाराम मीणा , नायब तहसीलदार रिचा डामोर, उमाकांत पंड्या, मोहन लाल त्रिवेदी, गिदावर विनय पूजोंत, हेमेन्द्र सिंह चौहान, मुकेश यादव, रीडर नरेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और माला-पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उपखण्ड अधिकारी चारण ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी एक टीम की तरह मिलजुल कर काम करेंगे। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाएगा। चारण पूर्व में सागवाड़ा में तहसीदार के पद पर 30 जुलाई 2015 से 30 जुलाई 2018 तक कार्यरत रह चुके है। चारण लम्बे समय तक सागवाडा तहसीदार के पद पर रहने से क्षेत्र का अनुभव रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोसायटी में खड़ी मोटरसाइकिल दिन दहाड़े चोरी ग्रामीण क्षेत्र में दिन में 5 घण्टे होगी बिजली कटौति