24 News Update उदयपुर। सिंधी समाज के सबसे बड़े पर्वों में शामिल चेटीचंड महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां अब जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में आयोजित की गई, जहां आगामी आयोजन को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई।समिति अध्यक्ष विजय आहूजा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष चेटीचंड महोत्सव के तहत निकाली जाने वाली शोभायात्रा पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगी। उन्होंने शहर के सभी युवा संगठनों से परिवार सहित इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। खास बात यह रहेगी कि शोभायात्रा में लगभग 300 महिलाएं भगवान झूलेलाल साहिब का छत्र धारण कर श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य प्रस्तुत करेंगी।महासचिव मुकेश खिलवानी ने जानकारी दी कि शोभायात्रा में शहर की प्रमुख पंचायतों के साथ विभिन्न युवा संगठन अपनी-अपनी झांकियों के माध्यम से सांस्कृतिक और धार्मिक झलक पेश करेंगे, जिससे आयोजन में विविधता और रंगारंग माहौल देखने को मिलेगा।उपाध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि हर स्तर पर व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।बैठक के दौरान सामाजिक सक्रियता को भी सम्मान मिला। साहिती युवा संगठन को सिंधी फूड फेस्टिवल, हिरण मगरी युवा संगठन को एकता रैली और सिंधी सेवा संगठन 11,13 को सिंधी वॉकथन के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र खत्री और प्रकाश रूपचंदानी ने की। इस अवसर पर सनातन धर्म सेवा समिति के संयोजक हेमंत गखरेजा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।अंत में मनीष गुरानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वदेशी और तकनीकी राष्ट्रवाद पर मंथन: राजस्थान विद्यापीठ में पश्चिमी भारत के कुलपतियों का संगम, दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य आगाज़ जैन दिवाकर के विचारों से संगठन गढ़ने का आह्वान: राष्ट्रीय अधिवेशन में युवा शक्ति को नई दिशा