24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई कैप की और से रैगर बस्ती उदयभान गेट में फीकल स्लज सेप्टेज मैनेजमेंट व स्वचछता के प्रति आमजन में जागरुकता हेतु सीबीओ गीता महेश्वरी ने हरि झंडी दिखा कर रैली को किया रवाना राजकीय उच्च प्राथमिक रेगर बस्ती उदयभान गेट के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से विभित्र नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया। एफएसएसएम को अपनाना है, गंदगी को भगाना है। हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे शहर हमारा । रैली स्कूल से शुरू हो कर रेगर बस्ती होते हुए शिक्षा कॉलोनी कलिंजरी गेट से वापिस स्कूल पहुंची। कैप आरयूआईडीपी के सहायक सामाजिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने बच्चो को एफसटीपी के फायदों की जानकारी देते हुए बताया कि आपके शहर में आरयूआईडीपी विभाग ने एफएसटीपी प्लांट का निर्माण करवाया गया है आपके सेप्टिक टैंक के मलबे को स्पेशल वाहन के दुवारा प्लांट तक ले जाया जाएगा वहाँ इसको ट्रीट कर जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका उपयोग कृषि कार्य में होगा। सेप्टिक टैंक को नगर परिषद में 1500 रुपये जमा कराकर खाली करवाया जा सकेगा नगर पालिका के अभियंता प्रहलाद गुलपारिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया की प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में संयोग करे अपने जीवन में स्वच्छता को एक आदत अपनाए और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें एवं अपने घर के आस पास गंदगी नहीं होने दे नगर पालिका का संयोग करे अध्यापक दिनेश कुमार पारीक ने बच्चो को संबोधित करते हुए स्वच्छता के बारे में बताते हुये कहा कि अपने घर व आस पास साफ सफाई रखने, घर का कचरा सड़क पर नहीं फैलाने, व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं करने और सेप्टिक टैंक नगर पालिका से खाली करवाने लिए प्रेरित किया विधार्थियों ने रैली निकालकर अपनी सहभागिता निभाई Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साढ़े 3 करोड़ के पुराने नोट बदलने से हाईकोर्ट का साफ इनकार, जोधपुर पीठ का दो टूक, रद्द हो चुकी करेंसी अब वैध नहीं आयुर्वेद विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर में योग शिविर का आयोजन