24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने आंदोलन तेज कर दिया है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर छात्र नेताओं ने सोमवार शाम से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक उनका धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं में कुणाल सेन, सूरज सिखवाल और जेके मीणा शामिल हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित छात्रहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। विश्वविद्यालय में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व समाप्त हो गया है। छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने वाला कोई निर्वाचित मंच नहीं बचा है, इसलिए छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू किए जाएं। प्रोफेसर पर प्रताड़ना के आरोपविज्ञान महाविद्यालय के जूलॉजी एवं फूड साइंस विभाग के एक प्रोफेसर पर छात्र-छात्राओं और अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के साथ प्रताड़ना करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुलपति और कुलसचिव (रजिस्ट्रार) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। आंदोलनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय की लंबित आंतरिक (इंटरनल) और बाह्य (एक्सटर्नल) परीक्षाएं एक माह के भीतर आयोजित कराने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम में लगातार हो रही देरी से विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। छात्रसंघ शुल्क का हिसाब सार्वजनिक करने की मांगविश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ शुल्क का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की। आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज कर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे आंदोलन प्रभावित नहीं होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सनवाड़ में आधी रात डकैती का खूनी खेल: बुजुर्ग की हत्या, चार पर हमला, महिलाओं के गहने लूटे नाकाबंदी तोड़ भागी स्विफ्ट कार से 45.690 किलो डोडा चूरा बरामद, तस्कर जंगल में फरार