24 News Update उदयपुर। जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार देर रात लूटपाट की वारदात ने सनसनी फैला दी। हथियारों और डंडों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर लूटपाट की और विरोध करने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
फतहनगर थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि वारदात सोमवार रात करीब एक बजे हुई। बदमाशों के हमले में देवीलाल गमेती (60) के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके बेटे ओंकारलाल, शिवलाल, नाती अनिल सहित परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया। सभी घायलों को रात में सनवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

7 से 8 नकाबपोश बदमाशों ने बनाया परिवार को निशाना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 7 से 8 नकाबपोश बदमाश देर रात घर में घुस आए। उन्होंने परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और महिलाओं के गहने उतरवाने लगे। जब परिवार के पुरुषों ने विरोध किया तो बदमाशों ने पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

महिलाओं से छीने गहने, विरोध पर बेरहमी से पीटा
घायल ओंकारलाल ने बताया कि बदमाशों को रोकने की कोशिश उनके बेटे अनिल और भाई शिवलाल ने की, लेकिन आरोपियों ने दोनों को पकड़कर बेरहमी से पीटा। उन्हें और अन्य परिजनों को भी डंडों और पत्थरों से मारा गया। बदमाश उनकी पत्नी को घर से बाहर खींचकर ले गए और जबरन गहने उतरवा लिए। इसके बाद उनकी मां के भी आभूषण लूटकर सभी आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की सघन तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन
घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में सनवाड़ अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चांदमल सिंगारिया और थानाधिकारी मदनलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने हत्या, लूट और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading