24 News Update खेरवाड़ा , बाबा रामदेव मंदिर परिसर थाणा में मंगलवार को नयागांव भाजपा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विस्तारक ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। चुनावों में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए रणनीति तैयार करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही चुनावी तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी जोर दिया गया।बैठक में मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया और चुनावों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललित रावल एवं पूर्व महामंत्री साकरचंद लबाना सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन मण्डल महामंत्री मुकेश गामोठ द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हरियालो वागड़ पौधारोपण अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ कक्षा में छात्र बनकर बैठे जिला कलक्टर, बच्चों से की सीधी बात… मुंडला स्कूल में ऐसे परखी पढ़ाई की हकीकत