24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बांसवाड़ा मार्ग स्थित आडीवाट की स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बस्ती डेरिया फला (आडीवाट) में डिजिटल साक्षरता सर्वे किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत दादा पाठक ने की। निदेशक सौरभ पाठक ने स्वयंसेवकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. दीपक पंड्या ने डिजिटल साक्षरता एवं जनसमुदाय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने मोबाइल व इंटरनेट उपयोग, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा, ओटीपी व पासवर्ड सुरक्षा सहित विषयों पर सर्वे कर लोगों को जागरूक किया। संचालन वंदना व्यास ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंदिर के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ मनाई गमलेश्वर तालाब पर छात्र-छात्राओं को पक्षियों व तितलियों की दी जानकारी