24 News Upadte सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर गमलेश्वर तालाब पर निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधिशाषी अभियंता मधुसूदन गेना, सहायक अभियंता मुकेश पाटीदार के निर्देश पर विभाग की सामुदायिक जागरूकता इकाई द्वारा भ्रमण करवाया गया।भ्रमण के दौरान सामाजिक विकास विशेषज्ञ विरल राज सिंह सिसोदिया ने छात्र-छात्राओं को परियोजना द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और इनके लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने आज के भ्रमण के उद्देश्य पर भी विस्तृत चर्चा की। सिसोदिया ने विद्यार्थियों से अपील की कि परियोजना के तहत विकसित की जा रही परिसंपत्तियों और शहर के सौंदर्यकरण में सहयोग करें तथा इन्हें साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाए रखें, जिससे अधिक पर्यटक आएं और लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिलें।विशेषज्ञ मुकेश पंवार ने सृष्टि के सृजनकर्ता पंच तत्वों में जल तत्व का मानवीकरण करते हुए गमलेश्वर तालाब के बीच स्थित टापू पर डूंगरपुर जिले का शुभंकर चिन्ह पेंटेड स्टार्क और संकटग्रस्त प्रजाति ब्लैक हेडेड आइबिस के नेस्टिंग की जानकारी दी। बाइनोकुलर से चूजों को देखकर बच्चे अभिभूत हुए। पंवार ने इस टापू पर घोंसला बनाने वाले अन्य पक्षियों—कोरमोरेंट, डार्टर, इग्रेट्स, नाइट हेरोन, ओपेनबिल स्ट्रोक—की जानकारी दी और जल तथा जलतटीय पक्षियों के मानव जीवन में महत्व को समझाया।उन्होंने बताया कि स्थलीय पक्षी कृषि में सहयोग करते हैं। आज हमारी मूलभूत आवश्यकताओं—भोजन, आवास, वस्त्र—को संतुलित रखने के लिए जल, वायु, मिट्टी और धूप की अनुकूलताओं का संरक्षण आवश्यक है। तितलियों के जीवन चक्र के माध्यम से पक्षियों को भोजन उपलब्ध रहता है, और तितलियां अपने जीवन चक्र के लिए कुछ विशेष पौधों की प्रजातियों पर निर्भर रहती हैं। अत: जैव विविधता में प्रत्येक पौधा विशिष्ट है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शेख अब्दुल कादिर कपासी भाई एवं विद्यालय स्टाफ डी. एन. सिंह, लोकेंद्र सिंह, दीपक मेहता, पुष्पा मेवाड़ा, एसओटी चिराग सुथार, निलेश उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों ने किया डिजिटल साक्षरता सर्वे राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस शिविर में लोक कल्याणकारी योजनाओं पर सर्वे कार्यक्रम