Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के बांसवाड़ा मार्ग स्थित आडीवाट की स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बस्ती डेरिया फला (आडीवाट) में डिजिटल साक्षरता सर्वे किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत दादा पाठक ने की। निदेशक सौरभ पाठक ने स्वयंसेवकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. दीपक पंड्या ने डिजिटल साक्षरता एवं जनसमुदाय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने मोबाइल व इंटरनेट उपयोग, डिजिटल भुगतान, साइबर सुरक्षा, ओटीपी व पासवर्ड सुरक्षा सहित विषयों पर सर्वे कर लोगों को जागरूक किया। संचालन वंदना व्यास ने किया।

