15 लाख रुपए आंकीं गई है कीमत, प्रतापगढ़ से जोधपुर सप्लाई करने जा रहा था बाइक की पेट्रोल की टंकी के नीचे बनाये हुए गुप्त स्थान में छुपा रखा था मादक पदार्थ 24 News Update जयपुर । पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच की टीम की सूचना पर पाली जिले की रोहट थाना पुलिस ने पणिहारी चौराहे पर एक बाइक सवार तस्कर कृष्णपाल सिंह सिसोदिया पुत्र मोहन सिंह (35) निवासी गर्दोडी, थाना रठाजना जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार कर बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे बने गुप्त स्थान में छुपा कर रखा 3.053 किलो अफीम का दूध बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एम एन के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय से क्राइम ब्रान्च की स्पेशल टीम द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बडी-बडी कार्रवाइयां की जा रही है। इसके लिये डीआईजी योगेश यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त शर्मा के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर रामसिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेश कुमार, महावीर सिंह, कांस्टेबल गोपीराम व चालक दिनेश चन्द्र को आसूचना संकलन के लिए रवाना किया गया था। एडीजी एमएन ने बताया कि आसूचना संकलन के दौरान सोमवार टीम के सदस्य कांस्टेबल गोपीराम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाईक द्वारा प्रतापगढ से जोधपुर की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जाता है। इस सूचना को टीम द्वारा विकसित किया जाकर स्थानीय पुलिस थाना रोहट को अवगत कराया गया। पाली जिले की थाना रोहट पुलिस ने क्राइम ब्रान्च की सूचना पर पणिहारी चौराहे पर सन्दिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया तो चालक रोहट कस्बे की और भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने ओम बन्ना थान सरहद बाण्डाई पर बाइक सवार को घेर कर रुकवाया। दो स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो बाइक की पेट्रोल की टंकी के नीचे बनाए गए एक गुप्त बॉक्स में मिली पारदर्शी थैली से 3.053 किलो ग्राम अफीम का दूध मिला। बरामद कुल 3.053 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध और बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी तस्कर कृष्णपाल सिंह सिसोदिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के मुकेश पाटीदार पुत्र अंबालाल ने उसे अफीम का दूध जोधपुर में सप्लाई देने के लिए भेजा था। मामले में अग्रिम अनुसंधान थाना सदर पाली द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में हैड कांस्टेबल महावीर सिंह व कांस्टेबल गोपीराम की विशेष भूमिका, कांस्टेबल सोहन देव व गंगाराम का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। टीम के सदस्य एसआई प्रताप सिंह, एएसआई बनवारी लाल, हैड कांस्टेबल महेश सोमरा, हेमन्त शर्मा, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, गोपाल धाबाई व विजय सिंह का सराहनीय योगदान रहा स्थानीय पुलिसः थानाधिकारी थाना रोहट पाना चौधरी मय जाप्ता व थाना सदर पाली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला अधिकारी के अपहरण का मामला: पिता ने अफसर पर धमकी देने और बेटी को जबरन ले जाने का लगाया आरोप, युवती बोली- हम मर्जी से साथ हैं गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवाओं का संचालन