24 News update सराड़ा। स्वयं सहायता समूह (सेवा मंदिर) से जुड़ी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, सराड़ा थाना द्वारा मंगलवार को विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सामाजिक परामर्शदाता गुड्डी मीणा ने बताया कि सत्र का उद्देश्य महिलाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, उपलब्ध सहायता सेवाओं और आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में करीब 60 महिलाएँ और बालिकाएँ शामिल हुईं। सत्र में घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, यौन उत्पीड़न, वन स्टॉप सेंटर की भूमिका और त्वरित सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विधिक परामर्शदाता कंचन डांगी ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों, शिकायत प्रक्रिया और सुरक्षा से जुड़े व्यवहारिक उपाय बताए। उनकी संवादात्मक शैली से महिलाएँ पूरे समय सक्रिय रहीं। प्रतिभागियों ने बताया कि ऐसे सत्र आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही संकट की स्थिति में मदद लेने की समझ भी देते हैं। सेवा मंदिर सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण मिल सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरोदा को पंचायत समिति का दर्जा न मिलने पर उबाल, ग्रामीण कर रहे उग्र प्रदर्शन और बाजार बंद संविधान दिवस पर एनएसएस द्वारा शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन