24 News Update बांसवाड़ा। महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द उत्तम स्वामी महाराज ने कहा है कि वर्तमान प्रसंग में सनातन की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति का समर्पण बेहद जरूरी है।
उत्तमस्वामी सोमवार को शहर के जानमेड़ी स्थित उत्तम सेवा धाम आश्रम पर बुद्ध पूर्णिमा एवं उत्तम स्वामी महाराज के गुरुदेव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशेष अनुष्ठान में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने सदगुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सद्गुरु इस संसार सागर को पार करने में अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मदद करता है। उन्होंने महात्मा बुद्ध और गुरु रामदास के जीवन प्रसंगों के माध्यम से मौजूद श्रद्धालुओं को धर्म की रक्षा के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
रुद्राभिषेक व अन्य अनुष्ठान हुए:
इस मौके पर पंडित दिव्यभारत पंड्या के आचार्यत्व में विविध अनुष्ठान आयोजित हुए। ध्यानयोगी उत्तम स्वामी महाराज ने विधि विधान के साथ वैदिक ऋचाओं के समवेत स्वरों के साथ शिव विग्रह अभिषेक व पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान शताधिक पंडितों ने रुद्राभिषेक किया और महाआरती की।
इस मौके पर गुरु रामदास महाराज, निखिलेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त मौजूद रहे। उत्तम स्वामी महाराज ने यहां से प्रतापगढ़ के झांसडी में कथा महोत्सव में प्रस्थान किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.